Advertisement
रथयात्राः भगवान जगन्नाथ का दिल धड़कता है- डॉ गोपाल शर्मा

यूं तो यह यात्रा वर्षों से निकल रही है और नगर निगम इसमें सहयोग करता आया है। लेकिन, कोविडकाल में यात्रा नहीं निकलने के कारण नगर निगम का सहयोग नहीं मिला। इस बार नगर निगम को क्या सूझी की कि सहयोग ही नहीं दिया। लेकिन जगन्नाथ भगवान का दिल धड़कता है ऐसे में नगर निगम को सद्बुद्धि आई और नगर निगम सहयोग को आगे आया। यह भगवान जगन्नाथ की ही इच्छा शक्ति है।
डॉ शर्मा ने कहाकि प्रताप नगर में अल्पसंख्यक छात्रावास की जो बात चल रही है, इसको लेकर सरकार में खलबली मची हुई है। अल्पसंख्यकों को छात्रावास के लिए 20 करोड़ की मुफ्त में जमीन देगी। दूसरी ओर जयपुर के पुलिस प्रशासन ने कमिश्नर की तरफ से सरकार को लिखा है कि छात्रावास को लेकर अगर व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं तो हम इसके जिम्मेदार नहीं होंगे।
जगन्नाथ मंदिर के महंत पंडित सुनील पुजारी, अमन पुजारी और सुलभ पुजारी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की मूर्तियां पुरी से लाई गई हैं। यह यात्रा आषाढ़ में राधावल्लभ मार्ग स्थित भगवान जगन्नाथ जी मंदिर से रथयात्रा के रूप में नगर निगम रोड सिंधी सागर बगीची पहुंचती हैं। यहां 9 दिन तक भगवान विराजमान रहते हैं। जगन्नाथ भगवान के साथ माता लक्ष्मी की शादी होती है। दशमी के दिन मालपुरा गेट पर सांगानेर का प्रसिद्ध मेला कालिया ठाकुर का मेला भरता है।
यहां से रथयात्रा मुख्य बाजार होते हुए राधावल्लभ मार्ग से गुजरती हुई निज मंदिर पहुंचती है। जहां महाआरती के बाद भगवान को गर्भ गृह में बिठाया जाता है। इस अवसर पर सांगा बाबा के पुजारी शैलेंद्र माहेश्वरी महाजन, समाजसेवी मुरलीधर शर्मा पुरुषोत्तम बच्चानी, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री नवरत्न छिपा, पंकज तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


