Rape case registered against doctor of Bangad Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांगड हाॅस्पीटल के चिकित्सक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 7:06 PM (IST)
बांगड हाॅस्पीटल के चिकित्सक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
भीलवाड़ा । शहर के सुभाष नगर थाना स्थित बांगड हाॅस्पीटल के ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ. पवन ओला के खिलाफ एक महिला ने चिकित्सालय परिसर में ही रेप करने का मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा क्षेत्र की एक महिला शनिवार को इलाज कराने के लिये बाँगड चिकित्सालय पहुंची। जहां उसने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन ओला को दिखाया। ओला ने जांचे कराने को कहा। महिला ने बताया कि जांच करवाने के बाद पुनः डाॅ. ओला को दिखाने गई तो डाॅ. ओला ने उसकी बेटी को बाहर बिठा दिया और उसके साथ चेंबर में गलत काम किया। महिला घर पहुची और अपने साथ हुई घटना को परिजनों को बताया। परिजन रविवार को महिला को लेकर सुभाष नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी उनके निर्देश पर ही डाॅ. ओला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में डॉ. ओला से संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मामले की जांच सुभाष नगर थानाधिकारी जय सुल्तान सिंह कर रहे है। वही सूत्रों के अनुसार बांगड़ चिकित्सालय में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, स्टाफ कर्मचारियों ने इस तरह की घटना होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि डॉ. ओला को फसाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement