Gangrape case: Gayatri Prajapati arrested, court orders for 14 days judicial custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंगरेप केस: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 12:34 PM (IST)
गैंगरेप केस: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
लखनऊ। यूपी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे और सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को गैंगरेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद प्रजापति को लखनऊ की सत्र अदालत मे पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद से ही प्रजापति फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। प्रजापति ने अपना नारको टेस्ट कराने की मांग की है। अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी खास बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद भी प्रजापति का रसूख कम नहीं पड़ा। समर्थक आलमबाग थाने से उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल और फिर कचहरी पुलिस जीप की बजाय फोच्र्युनर से ले गए। इस मामले में प्रजापति समेत अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने प्रजापति की गिरफ्तारी की पुष्टि की। दलजीत ने बताया कि लखनऊ से बुधवार सुबह प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एडीजी के मुताबिक, पुलिस को प्रजापति के मामले में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारह कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को भी इस मामले में तीन सहआरोपियों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, गैंगरेप मामले में केस दर्ज होने के बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति कई दिनों से फरार था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था, जहां अदालत ने गायत्री को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
संरक्षण देने वालों की होगी जांच- भाजपा

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement