rape accused arrested in nuh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशीला पदार्थ खिलाकर लड़की को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 9:13 PM (IST)
नशीला पदार्थ खिलाकर लड़की को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नूंह। जिले के नांगल मुबारिकपुर गांव में भाई- बहन के रिश्ते को तार-तार कर बुआ के लड़के ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपने मामा की लड़की को हवश का शिकार बना डाला। महिला पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी & 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसके गांव तिरवाड़ा से दबोच लिया है । पुलिस के मुताबिक पीड़ित के पिता गांव नांगलमुबारिकपुर ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को मेरे भाई के यहां शादी थी, शादी में शामिल होने मेरी बहन व उसका परिवार भी तिरवाड़ा गांव से आया हुआ था। जब सारे महेमान शादी में लगे हुए थे तब मेरी बहन के लड़के सलीम ने मेरी लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर काबू पा लिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, इस घटना की जानकारी किसी मेहमान के देखने पर उजागर हो गई, लड़की ने भी अपने परिवार को सारी कहानी से अवगत करा दिया। वहीं इस मामले पर आरोपी पक्ष ने कहा कि रिश्तेदारी में पैसे के लेनदेन का मामला है, दुष्कर्म का आरोप गलत लगाया गया है , आरोपी पक्ष ने जांच की मांग की है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी सलीम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement