Advertisement
सहकारी भण्डारों को मिली रैंकिंग - अजमेर भण्डार प्रथम, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर रहा

शासन सचिव ने समीक्षा बैठक में विभागीय मापदण्डों के आधार पर मासिक रैंकिंग जारी करते हुये बताया कि अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर, काॅनफैड जयपुर, ब्यावर तथा हनुमानगढ़ ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने अन्य सभी जिला भण्डारों के महाप्रबंधकों को कहा कि वे विभागीय मापदण्डों के अनुसार अपनी कार्यशैली में बदलाव लाये और जिन मापदण्डों की श्रेणी में पिछड़ रहें है उनमें सुधार करते हुये अगली मासिक समीक्षा बैठक में आगे उत्कृष्ट श्रेणी में आये।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 10 जिला भण्डार उत्कृष्ट श्रेणी में, 7 भण्डार बहुत अच्छा श्रेणी में, 8 भण्डार अच्छा श्रेणी में, 7 भण्डार संतोषजनक श्रेणी में तथा 2 भण्डार असंतोषजनक श्रेणी में वर्गीकृत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सभी महाप्रबंधक अपने स्टाफ की कार्यस्थल पर समय पर उपस्थिति को सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार अधिकाधिक उत्पाद उपलब्ध कराएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


