Rangilo Rajasthan program will be held in Bharatpur auditorium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर ऑडिटोरियम में आयेाजित होगा रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 8:59 PM (IST)
भरतपुर ऑडिटोरियम में आयेाजित होगा रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम
जयपुर। भरतपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डीग महोत्सव 2019 के अवसर पर 10 अक्टूबर को स्थानीय ऑडिटोरियम में जयपुर की एक इवेंट कम्पनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मलसीसर (झुन्झुंनु) की प्रसिद्ध लोकगायिका रजनीगंधा शेखावत, जैसलमेर के डेजर्ट सिम्फनी वादक गाजी खान बरना तथा जयपुर की कालबेलिया नर्तकी मौरू सपेरा द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जायेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह द्वारा की जायेगी। डीग महोत्सव के अन्तर्गत होंगे विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा 10 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले प्रथम दो दिवसीय डीग महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि डीग में प्रातः 11 बजे से डीग के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा की रवानगी पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर की जायेगी। डीग महल में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मूंछ प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता, सांय 4 बजे से 5 बजे तक रंगीन फव्वारों का संचालन किया जायेगा। सांय 6 बजे से जल महल में दीपदान तथा सांय 7 बजे से राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा डीग के मेला मैदान में प्रातः 10 बजे दमखम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement