Randeep Surjewala says Narendra Modi known for making false promises, calls him jumla babu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जुमला बाबू

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 9:49 PM (IST)
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जुमला बाबू
शिमला। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ‘जुमला बाबू’ कहकर संबोधित किया। सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘झूठे वादों’ के लिए जाना जाता है और वे हिमाचल प्रदेश समेत सभी पहाड़ी राज्यों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘जुमला बाबू’ यहां दोबारा झूठे वादे लेकर आए हैं। लेकिन, वह हिमाचल की जनता को बेवकूफ बनाने में सक्षम नहीं हैं। हिमाचल की जनता उन्हें चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। सुरजेवाला की टिप्पण उसी दिन आई जिस दिन मोदी ने राज्य में होने वाले चुनाव के लिए दो जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगे हैं। राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद मोदी का यह पहला दौरा है। कांग्रेस नेता ने कहा, उन्होंने (मोदी) 2015 में राज्य से विशेष श्रेणी का दर्जा छीन लिया (2017 में इसे अस्थायी तौर पर बहाल किया गया), सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने और मंडी से लेह तक रेलवे लाइन बिछाने का वादा सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। शिमला और दिल्ली के बीच ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के बारे में सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना पूरे तरीके से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नीतियों ने बढ़ती मंहगाई के साथ आम जनता की जिंदगी बहुत कठिन बना दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement