Advertisement
रामपुर ट्रेन हादसा: घायलों को 50 हजार रुपए देगी यूपी सरकार

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने एक बयान में कहा कि मेरठ से लखनऊ जा रही राजरानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे सुबह करीब 8.15 बजे मुंडा पांडे तथा रामपुर के बीच कोसी नदी पर बने पुल के पास पटरी से उतर गए।
उन्होंने बताया, दुर्घटना में दो यात्री घायल हुए हैं।
घायल यात्रियों को पास के अस्पताल ले जाया गया। मेरठ-बरेली खंड पर हुई दुर्घटना की वजह से 25 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
शर्मा ने कहा कि रेल प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रबंध किया है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वह स्थिति पर व्यक्तिगत तौर से नजर बनाए हुए हैं` और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव अभियान तेजी से सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किसी तरह की कोताही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से जख्मी हुए लोगों को 25-25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया।
यह इस साल देश में अब तक छठी रेल दुर्घटना है। 22 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हीराकुंड एक्सप्रेस के बेपटरी हो जाने से 40 लोगों की मौत हो गई थी।
अगले माह उत्तर प्रदेश में टुंडला जंक्शन पर एक मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण कालिंदी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे व इंजन बेपटरी हो गए थे। दो रेलगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चल रही थीं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
कर्नाटक में 17 मार्च को मानवरहित कॉसिंग पर एक ट्रेन ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई।
इसके करीब दो सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के कुल्पाहड़ रेलवे स्टेशन के पास जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे बेपटरी हो गए, जिसमें करीब 50 लोग घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा-खड़गपुर खंड में मादपुर व जाकपुर के बीच एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
आईएएनएस
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


