Ram Rahim destitute animals will free up the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम रहीम शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:40 PM (IST)
राम रहीम शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करेंगे
हिसार। (कुलश्रेष्ठ कक्कड़)।सिरसा स्थित शाह सतनाम डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि डेरा की साध-संगत शहर की सडक़ों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए भी तैयार है, यदि प्रशासन उनको अनुमति दे। सिरसा डेरा प्रमुख संत गुरमीत रामरहीम सिंह इन्सां ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे उनके प्रतिनिधि जल्द ही सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। डेरा प्रमुख ने यह बात बीती रात सिरसा स्थित डेरा में हुई बातचीत के दौरान कही। ज्ञात रहे कि चार वर्ष पहले अगस्त, 2012 में एक ही दिन में डेरा की संगत ने पूरे शहर को चकाचक कर दिया था। प्रशासन ने कुछ समय तक तो शहर को साफ-सुथरा रखा, मगर शहर फिर से गंदगी के ढेर में लिपटता जा रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सांसद, विधायक और जिला उपायुक्त द्वारा शहर की सडक़ों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने का अनेकों बार समय निर्धारित किया गया, यहां तक कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं इस विषय पर संज्ञान लिया तो उन्हें भी प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से शहर की सडक़ों को 2 अक्टूबर तक बेसहारा पशुओं से मुक्त करने का दावा किया गया था, जो इस तय तारीख के 25 दिन बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी साध-संगत हिसार शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने का बीड़ा उठाने को तैयार है। बस जरूरत है तो प्रशासन की तरफ से इसकी अनुमति दिए जाने की और बेसहारा पशुओं को रखने के लिए प्रशासन की तरफ से जमीन उपलब्ध करवाने की। डेरा प्रमुख ने बीती रात सिरसा स्थित डेरा में बने सिनेमा हॉल में प्रदेशभर के मीडिया संवाददाताओं के साथ देखी।
डेरा प्रमुख को जब बताया गया कि हाल ही में सरकार की तरफ से शहर के कुछ दूरी पर गांव ढंडूर के नजदीक पशुपालन विभाग की करीबन 50 एकड़ जमीन पर गौ-अभयारण्य बनाने के लिए कृषि मंत्री ने शिलान्यास किया था, तो उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस संदर्भ में जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे और यदि प्रशासन ने अनुमति दे दी तो उनकी टीम कुछ ही दिनों में शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कर देगी।
उन्होंने इस बात पर भी दुख प्रकट किया कि शहर की सडक़ों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी बेसहारा पशुओं के खड़े होने से अनेकों बार हादसे हो चुके हैं। यदि सडक़ें बेसहारा पशु मुक्त हो जाएं तो सडक़ हादसों की संख्या में भी निश्चित रूप से कमी आएगी।
भ्रष्टाचार खत्म करने का संदेश देंगे
डेरा प्रमुख संत गुरमीत रामरहीम सिंह इन्सां की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एमएसजी- द लॉयन हर्ट में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। देश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने का संदेश देने वाली कोई फिल्म बनाने संबंधी प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी एक फिल्म ऑनलाइन गुरुकुल नाम से फिल्म रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भ्रष्टाचार को खत्म करने संबंधी संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में गुरुकुल के माध्यम से युवाओंं को शिक्षा दी जाती थी, जिसमें धार्मिक और सामाजिक व्यक्तित्व निखार पर विशेष महत्व दिया जाता था। भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी गीता का ज्ञान जरूरी है, जो कि ऑनलाइन गुरुकुल फिल्म के माध्यम से देने की कोशिश की जाएगी।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement