Ram Mandir issue should be solved by mutual talks as it,s sensitive, says SC Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर संवेदनशील मुद्दा, मिलकर सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता: SC

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 12:02 PM (IST)
राम मंदिर संवेदनशील मुद्दा, मिलकर सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता: SC
सडक़ पर भी पढ़ सकते हैं नमाज स्वामी ने बताया कि कोर्ट में उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राम जहां पैदा हुए, मंदिर वहीं बन सकता है। मस्जिद कहीं भी बन सकता है। नमाज सडक़ पर भी पढ़ा जाता है। हमें उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय इस सकारात्मक प्रस्ताव पर विचार करेगा।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अदालत ने अयोध्या मामले पर आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की बात क्यों कही। इस पर विशेषज्ञ मानते हैं कि यह धर्म और आस्था से जुड़ा मामला है इसलिए कोर्ट फैसले से पहले आपसी सहमति की कोशिश चाहता है। अदालत का फैसला जमीन के मालिकाना हक को लेकर हो सकता है लेकिन यह आस्था का विषय है। संघ से जुड़े राकेश सिन्हा ने कहा कि यह मामला आस्था का है और सहमति से इस पर फैसला होना चाहिए।
अदालत का फैसला मंजूर: कल्बे जवाद
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जवाद ने कहा कि जो अदालत का फैसला होगा वह हमें मंजूर होगा।

एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement