Ram Madhav said, BJP wants assembly polls soon in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम माधव बोले,जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा

khaskhabar.com: बुधवार, 27 मार्च 2019 3:09 PM (IST)
राम माधव बोले,जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है। उन्होंने मीडिया से कहा कि नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) लोकसभा चुनाव लड़कर खुश हैं, जबकि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव चाहती है। हमने चुनाव समिति से जल्द से जल्द राज्य में विधानसभा चुनाव आयोजित करने को कहा है। राम माधव ने कहा कि कुछ उम्मीदवार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं, जबकि अन्य अपनी पार्टी के लोगों को 'मुजाहिद्दीन' बुला रहे हैं। हम अकबर लोन के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करने की मांग करते हैं और एनसी से जवाब चाहते हैं। भाजपा द्वारा पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से 'राष्ट्रीय हित' में अलग होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन से निकलने के बाद कश्मीर के हालत में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement