सिरोही । जिले में नवरात्रि को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। नवरात्रि महोत्सव के तहत जिल के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विभिन्न प्रकार के संदेश भी दिए गए। आबू रोड के सांतपुर से निकली रैली का उदघाटन ब्रह्माकुमारीज संस्था के पदाधिकारियों समेत कई लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने गन्तव्य स्थान शांतिकुंज पार्क में समाप्त हो गयी। रैली में सिर पर कलशधारी पचास महिलाएं व युवतियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियों के माध्यम से स्वच्छता, साक्षरता, जल स्वालम्बन, बेटी बचाओ सशक्त बनाओ के लिए भी प्रेरित किया।