टोंक। सर्व शिक्षा अभियान टोंक के तत्वावधान में शनिवार को विश्व विकलांग दिवस पर छात्रों ने रैली निकाली। रैली को जिला कलक्ट्रेट से उपखण्ड अधिकारी डॉ.सूरजसिंह नेगी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित रैली में दिव्यांग छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए जिला कलक्ट्रेट से रवाना हुए जो पटेल सर्किल, डाक बंगला होते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी नम्बर दो टोंक पहुंचे। यहां दिव्यांगों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना समन्वयक दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे। तत्पश्चात आयोजित समापन समारोह में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किये। सांसद जौनापुरिया ने केन्द्र सरकार द्वारा विकलांगों के कल्यार्थ चलाई जा रही योजनाओं का संबंधित पात्रों को लाभ मिले इसकी सुनिश्चितता पर बल दिया।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?