Advertisement
गोवा,मणिपुर पर राज्यसभा बार बार स्थगित

संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस सदस्य सभापति के आसन के पास पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उप सभापति पीजे कुरियन नारेबाजी कर रहे सदस्यों को अपनी सीटों पर जाने के लिए आग्रह करते रहे, लेकिन सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पडा। जिसके बाद सदन को पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
इसी तरह का दृश्य प्रश्नकाल के समय दोपहर 12 बजे देखा गया। इस बार सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने मामले को उठाया और कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा,यह भारतीय लोकतंत्र का सवाल है। सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने उनसे मुद्दे को भोजनावकाश के बाद उठाने का आग्रह किया और प्रश्नकाल जारी रहने देने के लिए कहा। किसी ने उनके आग्रह पर ध्यान नहीं दिया और उन्होंने सदन को 15 मिनट के लिए 12.19 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



