मशहूर वकील और राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी को भी लोगों ने याद किया।
राज्यसभा के इस ऐतिहासिक 250वें सत्र को खास बनाने के लिए कई पहलें हुई
हैं। अपराह्न् दो बजे से भारतीय राज व्यवस्था में राज्यसभा की भूमिका और
इसमें सुधार विषय पर विशेष चर्चा होगी। वहीं ढाई सौ रुपए का विशेष सिक्का
भी जारी कर इस ऐतिहासिक सत्र को यादगार बनाने की तैयारी है।
गौरतलब है कि
वर्ष 1952 से अब तक राज्यसभा के हो चुके 249 सत्रों में कुल 3817 विधेयक
पास हुए हैं। वहीं अब तक इस उच्च सदन में 2282 सांसद बने। राज्यसभा में
सोमवार को सीटिंग एमपी अरुण जेटली, राम जेठमलानी के अलावा पूर्व सांसद
जगन्नाथ मिश्रा, सुखदेव सिंह लिब्रा और गुरुदास दासगुप्ता को श्रद्धांजलि
दी गई।