Rajnath will release 57 thousand water structures in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

MP में 57 हजार जल-संरचनाओं का लोकार्पण करेंगे राजनाथ

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 08:37 AM (IST)
MP में 57 हजार जल-संरचनाओं का लोकार्पण करेंगे राजनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश में जलाभिषेक कार्यक्रम के तहत बनाई गई साढ़े 57 हजार से अधिक जल संरचनाओं का केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल तरीके से गुरुवार को लेाकार्पण करने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया भोपाल में मौजूद रहेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह गुरुवार को जल संरचनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भोपाल के मिंटो हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सिसोदिया और राज्यमंत्री राम खिलावन पटेल मौजूद रहेंगे। यह जल संरचनाएं महात्मा गांधी नरेगा, कृषि सिंचाई योजना, वॉटर शेड और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा निर्मित की गई है। राज्य रोजगार गारंटी परिषद् ने बताया कि 2073 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से 57 हजार 653 जल संरचनाओं के लोकार्पित होने वाले कार्यो में तालाब, सार्वजनिक कूप, प्राचीन बावड़ियों की मरम्मत, स्टॉप-डैम और चेक-डैम शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत ऑनलाइन जुड़ेगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement