गृहमंत्री ने कहा कि अपना पैतृक निवास स्थान छोडकर गए लोगों के उचित
पुनर्वास का इंतजाम किया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह की
घटना उत्तर प्रदेश में कुछ अन्य जगहों पर भी हुई है, जैसा कि भाजपा के कुछ
नेताओं ने दावा किया है, सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सुना है
लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद
हुकुम सिंह ने हाल में उन 346 परिवारों की सूची जारी की थी जिन्हें 85
प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस शहर को कथित तौर पर छोडना पडा था। कैराना
शामली जिले के अंतर्गत आता है, जहां 2013 में साम्प्रदायिक दंगे हुए थे।
कैराना से कथित पलायन के मुद्दे पर राज्य सरकार ने हाल में शामली जिला
प्रशासन को इस संबंध में जांच का आदेश दिया और उसने पाया कि जारी की गई 346
परिवारों की सूची में से 188 परिवार पांच साल से अधिक समय पहले इस जगह को
छोडकर चले गए थे।