नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और कश्मीर घाटी के हालात की जानकारी दी। बाद में राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और राज्य के हालात से अवगत कराया।