राजस्थान पर्यटन के लोगो ’पधारों म्हारे देश’ का आकर्षण, यहां पढ़ें
khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 6:56 PM (IST)
राजस्थान पर्यटन पेवेलियन की 16 टेबल्स पर देश विदेश के पर्यटक
उद्यमियों एवं टूर ऑपरेटर्स ने राजस्थान के पर्यटन स्थलों विशेष कर हेरिटेज
की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों एवं पैलेस ऑन व्हील्स जैसे पर्यटक
उत्पादों में गहरी रूचि दर्शाई। इन्हें पैलेस ऑन व्हील्स के नए ब्रोशर
वितरण के साथ ही वीडियो भी दिखाया गया।
साथ ही राजस्थान पर्यटन
विकास निगम के प्रबंध निदेशक एच. एल. गुइटे और पैलेस ऑन व्हील्स के
महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा एवं संजीव शर्मा ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शाही
रेल गाड़ियों में शुमार लग्जरी ट्रैन की पिछले 36 वर्षों के इतिहास एवं
लोकप्रियता की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के अन्य लोकप्रिय पर्यटन पैकेज
टूयर की जानकारी भी दी गई।