Rajasthan Police Two-Day Cyber ​​Security Hackathon-2026 to Begin Tomorrow in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान पुलिस का दो दिवसीय साइबर सुरक्षा हैकाथॉन-2026 कल से जयपुर में : साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक मंच पर जुटेंगे पुलिस अधिकारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 2:32 PM (IST)
राजस्थान पुलिस का दो दिवसीय साइबर सुरक्षा हैकाथॉन-2026 कल से जयपुर में : साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक मंच पर जुटेंगे पुलिस अधिकारी
राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में 28 व 29 नवंबर को होगा आयोजन कल सुबह 10 बजे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और गृह विभाग के एसीएस भास्कर ए. सावंत करेंगे उद्घाटन, 29 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में होगा समापन समारोह
जयपुर। बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौती से निपटने और आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस एक बड़ी पहल करने जा रही है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में शनिवार (28 नवंबर) और रविवार (29 नवंबर 2026) को दो दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा हैकाथॉन-2026’ (Cyber Security Hackathon 2026) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में पुलिस और देशभर की तकनीकी प्रतिभाएं आपसी सहयोग से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए व प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए एक मंच पर जुटेंगी।
डीजीपी और एसीएस होम करेंगे शुभारंभ; मुख्य सचिव के हाथों होगा विजेताओं का सम्मान
दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हैकाथॉन का औपचारिक उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 10 बजे राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS Home) भास्कर ए. सावंत के आतिथ्य में होगा। वहीं, 29 नवंबर को प्रतियोगिता का मूल्यांकन पूर्ण होने के पश्चात शाम 4 बजे राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
एडीजी वी.के. सिंह के निर्देशन में हो रहा आयोजन: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) वी.के. सिंह के निर्देशन में आयोजित हो रहे इस हैकाथॉन का मुख्य लक्ष्य पुलिसिंग में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध एक अधिक प्रभावी, त्वरित और आधुनिक तंत्र विकसित करना है।
1930 हेल्पलाइन, मनी रिकवरी और महिला-बाल सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर बनेंगे डिजिटल टूल्सनवाचार आधारित प्रतियोगिता और विशेषज्ञ सत्र: दो दिवसीय आयोजन के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, तकनीकी समाधान और साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नवाचार आधारित प्रतियोगिता होगी। साथ ही, R4C (राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर) की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से निपटने के प्रभावी उपायों और आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों पर विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
इन प्रमुख चुनौतियों पर तैयार होंगे तकनीकी मॉडल: हैकाथॉन में प्रतिभागियों द्वारा जिन प्रमुख विषयों पर नवाचार, तकनीकी मॉडल और प्रभावी डिजिटल टूल्स विकसित किए जाएंगे, उनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम, ठगी गई राशि की त्वरित मनी रिकवरी, साइबर अपराधों का ऑटोमेशन, अपराधों की गहन जांच, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई और साइबर हॉटस्पॉट का प्रभावी प्रवर्तन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement