Advertisement
राजस्थान पुलिस दिवस-2026, जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता में जिला भीलवाड़ा के विभिन्न स्कूलो के कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत कुल 134 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया,जिसका परिणाम तुरंत तैयार करवाया जाकर परिणाम से सभी उपस्थित छात्र-छात्राओ को अवगत कराया गया।
प्रतियोगिता में क्वीज में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र प्रिन्स गिरी ने प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र आयूष शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालीखेडा, भीलवाड़ा कीे कक्षा 12 की छात्रा सुश्री रजनी वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही पांच अन्य छात्र-छात्राओ जिनमें सुश्री मैना प्रजापत, अंकित विश्नोई, हेमेन्द्र सिंह, अब्बास अली, व सुश्री दीपिका तेली को उनके द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया जाकर नकद पुरूस्कार मय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


