Rajasthan Marudhara Gramin Bank staff donated labor under Swachhta Pakhwada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के स्टाफ ने किया श्रमदान

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 3:10 PM (IST)
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के स्टाफ ने किया श्रमदान
दौसा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के स्टाफ द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई की गई। क्षेत्रीय प्रबन्धक विनीत कुमार खंडेलवाल के सानिध्य में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सुबह सहजनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में श्रमदान कर साफ सफाई की। इस कार्यक्रम में हरसहाय मीना, हनुमान प्रसाद बिजय, निलेश, यशवंत, अभिनव, योगेश, लक्ष्मी चन्द मीना, सोहित, पुनीत, ज्ञानेंद्र, माधवेन्द्र, डार्विन, सतीश, मंगल सिंह, सुनील द्वारा स्वछता के लिए श्रम दान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement