Rajasthan honored with National Energy Conservation Award 2022-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 से सम्मानित

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2022 6:16 PM (IST)
राजस्थान राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 से सम्मानित
जयपुर। ऊर्जा संरक्षण तथा ऊर्जा की बचत के लिए उपलब्ध संसाधनों का दक्ष उपयोग करने के कारण राजस्थान प्रदेश को “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022 के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (विद्युत मंत्रालय) द्वारा “सर्टिफिकेट ऑफ मैरिट” हेतु चयनित किया गया है। केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में यह पुरूस्कार राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल ढाका को प्रदान किया। ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने इस अवसर पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना विभाग की प्राथमिकता है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने कहा कि यह पुरस्कार भारत-सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष उद्योग, भवन, म्यूनिसिपल, यातायात, कृषि, विद्युत प्रसारण तथा क्रॉस सेक्टर क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए किए गये उत्कृष्ट कार्यों हेतु “ब्यूरो ऑफ एनर्जी” एफिसिएन्सी की स्टेट डेजिग्नेटेड एजेंसी/एजेंसीज को प्रदान किया जाता है।
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशकअनिल ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व तथा ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी की ऊर्जा संरक्षण के प्रति विशिष्ठ संवेदना के कारण राज्य को गत वर्ष के साथ-साथ इस वर्ष भी “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2022 से नवाजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement