Rajasthan gets a major boost in the energy storage sector; MoU signed between the Energy Department and IESA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में राजस्थान को बड़ी मजबूती, ऊर्जा विभाग और IESA के बीच हुआ एमओयू

khaskhabar.com: सोमवार, 29 दिसम्बर 2025 8:19 PM (IST)
ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में राजस्थान को बड़ी मजबूती, ऊर्जा विभाग और IESA के बीच हुआ एमओयू
जयपुर। ऊर्जा भंडारण के भविष्य और शोध आधारित नीति निर्माण को मजबूत करने की दिशा में राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग ने इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (IESA) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू 29 दिसंबर 2025 को विद्युत भवन, जयपुर स्थित बोर्ड रूम में संपन्न हुआ। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RREC) तथा IESA के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा, आरआरईसीएल के सीएमडी रोहित गुप्ता, आरवीयूआईटीएल के सीएमडी ओम कसेरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमओयू पर ऊर्जा विभाग की ओर से संयुक्त सचिव सौरभ स्वामी तथा IESA की ओर से अध्यक्ष देबमाल्या सेन ने हस्ताक्षर किए।
IESA एक अग्रणी उद्योग संगठन है, जो उन्नत ऊर्जा भंडारण, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी तकनीकों और क्षमता निर्माण पर कार्य करता है। वर्ष 2012 में कस्टमाइज़्ड एनर्जी सॉल्यूशंस (CES) द्वारा स्थापित IESA का उद्देश्य भारत को उन्नत ऊर्जा भंडारण, ई-मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन तकनीकों का वैश्विक केंद्र बनाना है। वर्तमान में IESA के 200 से अधिक सदस्य हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि राजस्थान हाल ही में 6000 मेगावॉट आवर के स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स आवंटित कर चुका है और बीकानेर जिले के पूगल सोलर पार्क में देश की सबसे बड़ी एकल स्थान पर ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि IESA के साथ यह सहयोग राजस्थान को देश में BESS परियोजनाओं का अग्रणी राज्य बनाने में सहायक होगा।
वहीं IESA के अध्यक्ष देबमाल्या सेन ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि IESA निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करेगा—
नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, ग्रिड स्थिरता और राउंड-द-क्लॉक (RTC) बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण प्रणालियों को बढ़ावा देना।
राजस्थान में बैटरी, ऊर्जा भंडारण उपकरणों और ईवी सप्लाई चेन के लिए स्थानीय विनिर्माण इकोसिस्टम का विकास।
नीति सुझावों, पायलट परियोजनाओं और उद्योग साझेदारी के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को बढ़ावा देना।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और ज्ञान-साझाकरण के माध्यम से कौशल विकास और क्षमता निर्माण।
ऊर्जा भंडारण, ई-मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने में सहयोग।
राजस्थान में जागरूकता बढ़ाने, उद्योग सहभागिता और हितधारक संवाद के लिए कार्यक्रमों और सम्मेलनों का आयोजन।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement