Rajasthan Finance Bill, 2017 and Rajasthan Appropriation (No.2) Bill, 2017 passed passively-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान वित्त विधेयक, 2017 और राजस्थान विनियोग (सं. 2) विधेयक, 2017 ध्वनिमत से पारित

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 6:53 PM (IST)
राजस्थान वित्त विधेयक, 2017 और राजस्थान विनियोग (सं. 2) विधेयक, 2017 ध्वनिमत से पारित
जयपुर। राज्य विधानसभा ने गुरुवार को राजस्थान वित्त विधेयक, 2017 एवं राजस्थान विनियोग (सं. 2) विधेयक, 2017 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने दोनों विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया। दोनों विधेयकों पर हुई बहस के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद सदन ने दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विनियोग (सं. 2) विधेयक, 2017 के पारित होने से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान, विभिन्न प्रभारों का चुकारा करने के लिए राज्य की समेकित निधि में से एक लाख छियासी हजार छह सौ चौवन करोड़ एक लाख बावन हजार (18,66,54,01,52,000/-) रुपए की राशि के उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement