Advertisement
राजस्थान : जर्जर स्कूलों पर बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

उन्होंने आगे कहा कि सभी विधायकों से दो से तीन करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे गए हैं और जहां जैसी जरूरत होगी, उस हिसाब से सुनियोजित तरीके से काम होगा। सारे स्कूलों को एक साथ ठीक करना संभव नहीं है, लेकिन चरणबद्ध तरीके से इस पर काम होगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उनको पीने का स्वच्छ पानी मिले, शौचालय साफ हों, इस पर ध्यान रहेगा।
मदन दिलावर जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने समाधान हेतू कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
मंत्री ने हरियालो राजस्थान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश बजट पर भी चर्चा की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


