Rajasthan-Divyangjan is Waiting for authentication-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण का इंतजार

khaskhabar.com: रविवार, 27 मई 2018 1:58 PM (IST)
दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण का इंतजार
भरतपुर। राजस्थान सरकार द्वारा विकलांगजनों को विशेष योग्यजन, उसके बाद दिव्यांगजन के नाम से समाज में पहचान देने के साथ उनका चिह्नीकरण के साथ पंजीयन कर प्रमाणीकरण के लिए पं.दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांगजन शिविरों का आयोजन किया गया, ताकि दिव्यांगजनों को पेंशन के साथ विशेष सहायक उपकरण मुहैया कराये जा सकें। जिसके लिए तीन चरणों में अभियान चलाया गया, जहां प्रथम चरण में ई मित्रों के जरिये पंजीयन तो द्वितीय चरण में प्रमाणीकरण तो वहीं अंतिम तीसरे चरण में जिले स्तर पर सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए सरकारी गाइडलाइन जारी की। जहां दिव्यांगजनों की दृष्टि, श्रवण बाधित भाषण अक्षमता सहित 21श्रेणियों का निर्धारण कर इसमें और लोगों को शामिल कर लाभान्वित करने का प्रावधान सरकार द्वारा किया, जिसके चलते अन्य श्रेणी के दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराने में बढ़चढ़कर भाग लिया, लेकिन अभी भी उनका प्रमाणीकरण नहीं होने से पेंशन, सहायक उपकरणों जैसी सुविधाओं से मोहताज होना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला उपखंड डीग की उपतहसील जनूथर के गांव नगला जनूथर में देखने को मिलाए जहां 4 कक्षा में अध्ययनरत 10 वर्षीय विष्णु पुत्र रामदयाल जाट जो जन्मजात स्पष्ट बोल नहीं सकता (भाषण अक्षमता दिव्यांगजन श्रेणी) जिसे परिजनों ने कई अस्पतालों में दिखाया, मगर सफलता नहीं मिली। उन्होंने ई मित्र के जरिये पंजीयन तो कराया, लेकिन अभी प्रमाणीकरण नहीं होने का मलाल है, जिससे उसे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं इसे लेकर परिजन उपखण्ड डीग में माह फरवरी 2017 में प्रमाणीकरण के लिए आयोजित शिविर में ले गये लेकिन इस श्रेणी के चिकित्सक के नहीं आने की बात कह टरका दिया।केवल लोकोमोटर श्रेणी दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण होने की बात शिविर प्रभारियों द्वारा कही।क्षेत्र में दर्जनों श्रवण,दृष्टि बाधित,भाषण अक्षमता के साथ अन्य श्रेणियों के दिव्यांगजन आज भी प्रमाणीकरण से महरूम हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement