khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 9:46 PM (IST)
भरतपुर। राजस्थान दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को स्थानीय नेहरु पार्क में मशाल जुलूस का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया। जिला कलक्टर सिटी सतीश जांगिड़ ने मशाल जुलूस को हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश जांगिड़ ने कहा कि इस मशाल दौड़ में खिलाड़ी, स्कूल बालक, नेहरु युवा केंद्र के युवा, स्काउट गाइड, शिक्षा विभाग, जिले के शारीरिक शिक्षक और पूर्व सैनिक अधिकारियों के सिाथ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। मशाल दौड़ शहर के मुख्य मार्ग किला स्थित नेहरू पार्क से होती हुई चैबुर्जा, मथुरा गेट, बिजलीघर चैराहा होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पर जाकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी लुहाच ने सभी संभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बाजार में मशाल दौड़ पर पुष्प वर्षा करने वालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मशाल दौड़ में प्रभारी डिप्टी फिजीकल डाॅ रमेश इन्दोलिया, जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी ओमवीर सिंह, निरंजन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कुसुम लता वर्मा, स्काउट सीओ राजेन्द्र प्रसाद मीणा, भानुप्रताप सिंह, गंभीरंंिसंह, अभिषेक पंवार, गंगासिंह, दिलीप शर्मा, खूबचंद, गंभीर सिंह, मानसिंह, लाला पहलवान, सुमित राठी, कल्पेश, दीपक तिवारी, राजू खान, अब्दुल कादिर, आशीष, देवेन्द्र गुप्ता, एलआर सैनी और रवि चैधरी भी मौजूद रहे।