rajasthan assembly election 2018 : Live Alwar: PM Modi is addressing the public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी का आरोप, SC के न्यायमूर्तियों को डराते धमकाते है कांग्रेस के वकील

khaskhabar.com: रविवार, 25 नवम्बर 2018 1:08 PM (IST)
PM मोदी का आरोप, SC के न्यायमूर्तियों को डराते धमकाते है कांग्रेस के वकील
अलवर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वकील, जो राज्यसभा सांसद है, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तियों पर महाभियोग की धमकी देकर अनुचित दबाव डालते है। अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक नया खेल शुरू कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट के बड़े-बडे वकीलों को, राज्यसभा भेजती है। लेकिन राज्यसभा में भाजपा का बहुमत नहीं है, तो वहीं केंद्र सरकार के कामकाज के अटकाया जाता है। मोदी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में आस्था नहीं होने के कारण कांग्रेस के सांसद संसद नहीं चलने देते है। वहीं कांग्रेस के वकील लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर बोल रहें है कि राम मंदिर केस की सुनवाई 2019 से पहले नहीं होनी चाहिए । जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एक ही परिवार की 4 पीढ़ियों को 4 भारत रत्न देकर एक ही घर में दीवारों पर चिपका दिया गया, इनको बाबा साहेब को भारत रत्न देने की याद नहीं आई, यह इनकी जातिवादी मानसिकता है ।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव का मुद्दा नहीं है तो वो अब मोदी की जात पूछ रही है। कांग्रेस जातिवाद का जहर फ़ैलाने से बाज नहीं आ रही है, कांग्रेस पार्टी जातिवाद के जहर में डूबी हुई है। दलितों और पिछड़ों के प्रति नफरत का भाव कांग्रेस की रगों में भरा पड़ा है।
उन्होंने कहा कि यह धरती गौरव की धरती है। यह धरती अहंकार को चूर-चूर करने की धरती है। यह अलवर नामदारों का अहंकार दूर कर देगा ।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अहंकार समस्या की जड़ में है, वे लोकतंत्र को स्वीकार नहीं करते, वे पराजय को स्वीकर नहीं करते, वे जनता-जनार्दन के आदेश को नहीं मानते। वो तो मान के बैठे हैं ये गद्दी उनके परिवार के नाम लिखी हुई है, इस पर दूसरा कोई आ ही नहीं सकता।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement