Rajasthan Appropriation (No-1) Bill 2020 passed by voice vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020 ध्वनिमत से पारित

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 4:27 PM (IST)
राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020 ध्वनिमत से पारित
जयपुर। राजस्थान राज्य विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विधेयक को सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2019-2020 की विभिन्न सेवाओं के लिए राज्य की समेकित निधि में से कतिपय और राशियों के संदाय की मांगवार विवरण प्रस्तुत करने के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। धारीवाल ने बताया कि विधेयक के पारित हो जाने के बाद विनिर्दिष्ट राशियों से अनधिक और कुल मिलाकर 29,37,12,62,000 रुपए (दो हजार नौ सौ सैंतीस करोड़ बारह लाख बासठ हजार रुपए) की राशियां संदत्त और उपयोजित की जा सकेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement