पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, अगर नए परमिट वाले ऎसे
ऑटोरिक्शा को सडकों पर चलते देख लिया तो अंदर बैठे लोगों को बाहर आने को
बोला जाएगा और ऑटो को आग लगा दी जाएगी। चूंकि राज्य का परिवहन विभाग
शिवसेना के पास है तो मैं पूछना चाहता हूं कि सौदे में उसे कितने पैसे मिल
रहे हैं। राज ठाकरे ने दावा किया कि करीब 70 फीसदी नए परमिट गैर-मराठियों
को दिए गए हैं और मांग की कि सिर्फ माटी के लालों को ही लाइसेंस दिए जाने
चाहिए।