Advertisement
राजस्थान स्कूल के छात्र हर तीसरे शनिवार को सीखेंगे शतरंज

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में भी इन खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 'स्कूल में शतरंज' पहल की शुरूआत से बच्चों को एकाग्रता, स्मृति, अनुशासन, आत्म चिंतन बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि स्मार्टफोन के नकारात्मक प्रभाव के बीच यह पहल आने वाली पीढ़ी के दिमाग को और अधिक रचनात्मक बनाने में मददगार होगी।
उन्होंने कहा कि इन खेलों से स्कूल से चैंपियन निकलेंगे और विश्व में राजस्थान का नाम रौशन होगा।
बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.ए. पवन ने कहा कि शतरंज से जीवन को समझने में मदद मिलेगी और इस खेल को एक करोड़ घरों तक पहुंचाने से बड़ा बदलाव आएगा।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और ताकत के लिए यह अभिनव पहल की गई है।
गुरुवार को समारोह के दौरान मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ शतरंज का खेल खेलकर कार्यक्रम की शुरूआत की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


