Advertisement
RAJ RERA का प्रहार : बिल्डर की धोखाधड़ी पर खरीदारों को मिलेगा ब्याज सहित रिफंड

बचाव में, बिल्डर के वकील ने दावा किया कि खरीदारों को दुकानों का भौतिक कब्जा सौंप दिया गया था और परियोजना पूरी हो चुकी है। उन्होंने खरीदारों पर महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का भी आरोप लगाया, जिसमें 25 अगस्त 2018 का अनापत्ति प्रमाण पत्र और 26 फरवरी 2020 का कंप्लीशन सर्टिफिकेट शामिल है। बिल्डर के वकील ने तर्क दिया कि परियोजना स्वीकृत योजना के अनुसार है और शिकायतों को देरी के आधार पर खारिज किया जाना चाहिए।
हालांकि, रेरा अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने बिल्डर के तर्कों को अस्वीकार कर दिया। प्राधिकरण ने पाया कि परियोजना पिछले चार वर्षों से 'Lapsed' श्रेणी में है और रेरा पोर्टल पर कोई वैध कंप्लीशन सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त, बिल्डर ने परियोजना के विस्तार के लिए कोई आवेदन भी जमा नहीं किया है। अंतिम तिमाही प्रगति रिपोर्ट भी सितंबर 2020 तक की ही दाखिल की गई है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि बिल्डर के खिलाफ पहले की स्वतः संज्ञान कार्यवाही सुपर बिल्ट-अप क्षेत्र के आधार पर शुल्क लेने से संबंधित थी और इस मामले से अलग थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, रेरा ने खरीदारों को दो विकल्प प्रदान किए हैं:-
मुआवजा: खरीदार परियोजना में वादा की गई सुविधाओं (जैसे एस्केलेटर) को प्रदान करने में विफलता के लिए न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष मुआवजे की मांग कर सकते हैं।
रिफंड: खरीदार अपनी जमा राशि पर विलंब अवधि का ब्याज (11.10% प्रति वर्ष) प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी गणना दुकानों का कब्जा बिल्डर को वापस सौंपने की तारीख से लेकर रिफंड की वास्तविक प्राप्ति तक की जाएगी।
रेरा ने खरीदारों को इस आदेश के 15 दिनों के भीतर अपने चुने हुए विकल्प से प्राधिकरण को लिखित रूप में सूचित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश राजस्थान रेरा द्वारा घर खरीदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश है और बिल्डरों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेने की चेतावनी देता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


