Raisen: High speed Bolero car hits two vehicles and overturns-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रायसेन : तेज रफ्तार बुलेरो ने दो गाड़ियों को टक्कर मारकर पलटी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अगस्त 2024 1:33 PM (IST)
रायसेन : तेज रफ्तार बुलेरो ने दो गाड़ियों को टक्कर मारकर पलटी
रायसेन। नेशनल हाईवे 146 पर रायसेन बायपास रोड के पास हलाली फ़िल्टर प्लांट के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बुलेरो कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी और फिर पलट गई। रिपोर्ट के अनुसार, बुलेरो कार आरईएस के सब इंजीनियर आशीष कामले चला रहे थे। हादसे में उनकी बुलेरो ने प्रधानमंत्री सड़क योजना की बुलेरो कार को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी अल्टो कार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष कामले की गाड़ी का एक पहिया दूर जा गिरा। आशीष कामले ने गाड़ी छोड़कर खुद जिला अस्पताल में जाकर इलाज कराया। सरी बुलेरो के ड्राइवर को तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने मौके पर पहुँचकर अस्पताल पहुँचाया। दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं।
तेज रफ्तार और बीती रात से हो रही तेज बारिश इस हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement