Rainfall deficit in 37 per cent districts of India despite normal monsoon -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश के 37 फीसदी जिलों में कम बारिश

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 09:44 AM (IST)
देश के 37 फीसदी जिलों में कम बारिश
नई दिल्ली। लगातार दो सालों तक सूखे के बाद भारत में औसत बारिश देखी जा रही है, जोकि अगस्त के अंत तक 100 फीसदी के औसत से 2 फीसदी कम थी। लेकिन इसके बावजूद देश के एक तिहाई से ज्यादा हिस्से में कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के 641 में से 640 जिलों के उपलब्ध आंकड़ों से करीब 221 जिलों में चार महीने की मॉनसून अवधि के पहले तीन महीनों में कम बारिश हुई है। इसका मतलब यह है कि सितंबर में होनेवाली बारिश इन जिलों के लिए काफी जरूरी बन गई है ताकि कमी को पूरा किया जा सके।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement