जोधपुर में बरसात के दौर के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। मानसूनी और
सिंचित खेती को बड़ा नुकसान होने का अंदेशा बढ़ गया है। जिले के बिराई में
सिंचित फसल जिसमें विशेषकर कपास को ज्यादा नुकसान होगा और बाकी मानसूनी
फसलें मूंग, मोठ, बाजरा और तिलहन को नुकसान होगा। बिराई के किसान गोपीकिशन
पंचारिया के अनुसार यह बरसात पकी हुई फसलों के लिए अभिशाप से कम नहीं है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत रहा मौसम
हालांकि
मौसम विभाग ने पूर्व में कहा भी था कि मानसून फिर लौटेगा, लेकिन ऐसा हुआ
नहीं। एक सत्य ये भी है कि मौसम विभाग ने जब-जब भविष्यवाणी की मानसून उसके
विपरीत रहा। ठीक ऐसा ही इस बार भी हुआ जब कहा गया मानसून लौटेगा तब बरसात
नहीं हुई और जब कहा गया मानसून लौट गया तब बरसात शुरू हो गई।