khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 10:00 PM (IST)
नई दिल्ली। रेलवे जल्द ही मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के स्थान पर रेल कार्ड
लेकर आएगा। यह रेल कार्ड तीन तरह के होंगे। इनमें गोल्डन(छह माह),सिल्वर(एक
माह) और प्लेटिनम(एक साल)जारी किया जाएगा। अभी मुंबई में यह प्रयोग के तौर
पर लॉन्च होगा।
उपनगरीय रेल यात्रियों को जल्द ही मासिक सीजन टिकट के स्थान पर एक रेल
कार्ड मिल सकता है जिसका उपयोग वे कुछ खुदरा वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी
कर सकेंगे।