Advertisement
रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के 44 रैक बनाने का टेंडर रद्द किया

पिछले साल फरवरी में पहली ट्रेन नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच और दूसरी अक्टूबर में नई दिल्ली और कटरा के बीच शुरू की गई थी। नवंबर 2019 में रेलवे बोर्ड ने सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आईसीएफ को आगे बढ़ने को कहा, जिसके बाद ये टेंडर मंगााए गए। बीते दिसंबर में भारतीय रेल ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 44 और नई रैक के उत्पादन को पूरा करने की योजना बनाई थी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोचों में एक स्टेनलेस स्टील की कार बॉडी है, जिसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, ट्रेन के नियंत्रण और रिमोट मॉनिटरिंग के लिए ऑन-बोर्ड कंप्यूटर है, जीपीएस-आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, ऑन-बोर्ड हॉटस्पॉट वाईफाई जैसी कई सुविधाएं हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


