Railway withdraws proposal for head, foot massages Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रद्द हो गई ट्रेनों में चंपी-मालिश योजना, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने उठाई थी आवाज

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2019 6:48 PM (IST)
रद्द हो गई ट्रेनों में चंपी-मालिश योजना, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने उठाई थी आवाज
इतना ही नहीं बड़ी संख्या में रेल मंत्रालय और मंत्री को भी ट्वीट किए थे। कई लोगों ने जहां इस सेवा को बुजुर्ग यात्रियों के लिए अच्छा बताया था, वहीं बड़ी संख्या में लोगों का कहना था कि मालिश की सेवा ट्रेन में शुरू किए जाने से यात्रा कर रही महिला यात्रियों को असहजता होगी। रेल मंडल के जनसपंर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने रविवार को बताया कि यात्रियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पूर्व में लिया गया फैसला और ठेका भी निरस्त किया गया हैं। मसाज की योजना को मंजूरी नई इनोवेटिव नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडिया स्कीम (एनआईएनएफआरआईएस) पॉलिसी के तहत दी गई थी। मालिश सुविधा लेने के एवज में यात्री को 100 रुपए से 300 रुपए तक का भुगतान करना था। मालिश की अवधि 15 से 20 मिनट के बीच तय की गई थी, यात्रियों को यह सुविधा ट्रेनों में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मिलना तय था।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement