Railway hotel tender case: after Lalu Yadav son Tejashwi to appear before CBI today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे टेंडर घोटाला: लालू यादव के बाद आज बेटे तेजस्वी से CBI करेगी पूछताछ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अक्टूबर 2017 08:40 AM (IST)
रेलवे टेंडर घोटाला: लालू यादव के बाद आज बेटे तेजस्वी से CBI करेगी पूछताछ
नई दिल्ली। रेलवे होटल टेंडर घोटाले मामले में राजद प्रमुख लालू यादव से कल सीबीआई ने पूछताछ की। अब इसी मामले में आज लालू के बेटे तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने पेश होंगे। ज्ञातव्य है कि सीबीआई ने गुरुवार को लालू यादव से करीब 8 घंटे पूछताछ की। लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भी सीबीआई ऑफिस पहुंची थी। पूछताछ पूरी होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजनीतिक साजिश के चलते उनके परिवार को परेशान करने के लिए यह मामला दर्ज करवाया गया है। लालू ने कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए अगर उन्हें फांसी पर भी चढना पडे तो पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने कहा किवे जेल जाने से नहीं डरते। वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि सच है कि कभी झुकता नहीं, और झूठ है सच मानिए टिकता नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement