Advertisement
पीएम मोदी के विजन के अनुरूप रेलवे का विकास जारी - अश्विनी वैष्णव

उन्होंने बताया, "इस बार गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए करीब 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। ताकि, हैवी डिमांड को पूरा किया जा सका। हमारा पूरा ध्यान यात्रा की सुविधा और सुरक्षा पर केंद्रित है। पिछले साल 5,300 किमी नए ट्रैक जोड़े गए थे। इस साल भी जुलाई तक 800 किमी से ज्यादा के ट्रैक बन चुके हैं। 'कवच' का रोल आउट भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यात्रा से जुड़े हर पहलू पर हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह पीएम मोदी यात्रा को सरल और सुगम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उसको मॉडिफाई तरीके से आगे बढ़ाना का प्रयास किया जा रहा है।"
अगर भारतीय रेल को देखें तो आम आदमी को जनरल और स्लीपर कोच में सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रा करने में बहुत समस्या होती है। उन्हें मजबूरी में ज्यादा किराया भरकर एसी कोच में सफर करना पड़ता है, जिससे उनकी जेब पर काफी असर पड़ता है।
निश्चित ही नॉन एसी कोच के उत्पादन के बाद आम आदमी को सीट बुकिंग के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। तय तारीख और समय पर ट्रेन में सीट उपलब्ध हो जाएगी। ट्रेनों में नॉन एसी कोच बढ़ाने से यात्रियों को सफर करने के दौरान आसानी होगी। ज्यादा विकल्प होने के चलते लोगों को स्लीपर कोच में कंफर्म सीट नहीं मिलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


