Rail travel will now be more safe, use of high-tech security systems starts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेल यात्रा अब होगी और सुरक्षित, हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 1:31 PM (IST)
रेल यात्रा अब होगी और सुरक्षित, हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल शुरू
चेन्नई। भारतीय रेलवे ने अपने ट्रैक की देखरेख और रेल यातायात को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। दक्षिण रेलवे के 68 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रेन प्रोटेक्शन एंड वार्निंग सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) की शुरुआत की गई है। सुरक्षा की यह तकनीक अब तक यूरोपीय देशों में इस्तेमाल की जाती थी। भारत में ऐसा फ्रांस की जानी-मानी कंपनी थैलेस के सहयोग से शुरू किया गया है। चेन्नई के एंबटूर स्टेशन पर इस नए सिस्टम से लैस सेक्शन का उद्घाटन रेलवे बोर्ड के सिगनल एंड टेली कम्युनिकेशन के महानिदेशक अखिल अग्रवाल ने किया। यह सिस्टम बेसिन ब्रिज जंक्शन से अराक्कोनम सेक्शन के बीच लगाया गया है। थैलेस का यह सिस्टम यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) लेवल 1 के नाम से जाना जाता है और यूरोपीय देशों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। सितंबर 2014 में दक्षिण रेलवे ने थैलेस को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement