Rail services affected by violence in Haryana and Punjab due to Ram Rahim Rape Scandal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा और पंजाब में हिंसा से प्रभावित रेल सेवाएं बहाल

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 11:34 AM (IST)
हरियाणा और पंजाब में हिंसा से प्रभावित रेल सेवाएं बहाल
नई दिल्ली/चंडीगढ। हरियाणा और पंजाब में कानून एवं व्यवस्था बिगडऩे से प्रभावित हुई रेलगाडिय़ों का संचालन दोबारा बहाल कर दिया गया है। रेलवे ने रविवार को बताया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा क्लीयरेंस मिलने के बाद रेलगाडिय़ों को बहाल कर दिया गया है। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया, ‘दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-चंडीगढ़, मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबारा मार्गों की सभी रेलगाडिय़ों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि दिल्ली-रोहतक-बटिंठा खंड के लि सुरक्षा क्लीयरेंस का अभी भी इंतजार है और अभी तक 25 रेलगाडिय़ों को बहाल कर दिया गया है। दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद भडक़ी हिंसा के बाद से हरियाणा और पंजाब जाने वाली 600 से अधिक रेलगाडिय़ां प्रभावित हुई थीं। इस हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement