Rail Engine Panel wins CTU Union elections: Won by 142 votes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीटीयू यूनियन के चुनाव में रेल इंजन पैनल ने बाजी मारी : 142 वोटों से जीत हासिल की

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 7:58 PM (IST)
सीटीयू यूनियन के चुनाव में रेल इंजन पैनल ने बाजी मारी : 142 वोटों से जीत हासिल की
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के वार्षिक चुनाव में इस बार सीटीयू वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रेल इंजन पार्टी ने जीत हासिल की है। पिछली बार रेल इंजन पार्टी को सिर्फ दो वोटों के मामूली अंतर से जीत से चूक गई थी। चुनाव अधिकारी मलकियत सिंह पपनेजा व उनके सहायक हरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल वोट 1412 हैं जिनमें से कुल 1369 मतदाताओं ने वोटें डाली। दो वोट रद्द घोषित किए गए। उन्होंने बताया तिकोने मुकाबले में रेल इंजन पार्टी को 696, शेर पार्टी को 554 व क्रॉस मशाल को 117 वोट मिले। रेल इंजन पैनल की ओर से जोगिन्दर सिंह ने प्रधान, दिनेश कुमार ने उपप्रधान, रवीश कुमार ने महासचिव और हाकिम सिंह ने खजांची पद पर जीत हासिल की है। जीत हासिल करने के बाद प्रधान जोगिन्दर सिंह ने कहा कि वे सीटीयू कर्मियों के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement