Raihan Rajiv Vadra says, It was a nice feeling to take part in the democratic process-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका के बेटे रेहान ने पहली बार वोट डालने के बाद ये कहा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 फ़रवरी 2020 2:11 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका के बेटे रेहान ने पहली बार वोट डालने के बाद ये कहा
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज दिल्ली में अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ वोटिंग का प्रयोग किया। रेहान राजीव वाड्रा ने इस बार पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग किया है। इन लोगों ने लोधी स्टेट के बूथ नंबर 114 और 116 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने के बाद रेहान राजीव वाड्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शिरकत करना अच्छा अनुभव था। सभी लोगों को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए, मुझे लगता है कि सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलनी चाहिए और छात्रों के लिए इसमें सब्सिडी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement