khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 12:27 PM (IST)
रायगढ़। महाराष्ट्र के महाड में ब्रिटिशकालीन पुल के टूटने के बाद बहे लोगों की
तलाश जारी है। 40 घंटे के रेसक्यू ऑपरेशन में अब तक सात शव बरामद कर लिए है। वहीं, गुरुवार सुबह बडा हादसा होते-होते टल गया। बचाव कार्यों में लगी एनडीआरएफ की नाव अचानक पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि टीम के के दूसरे लोगों ने तुरंत बोट को सीधा किया और लोगों को बचा लिया। महाड पुल हादसे की जगह से तकऱीबन 150 किलोमीटर दूर रत्नागिरी में आंजर्ला समुद्र किनारे एक शव मिला है।