नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को वन रैंक वन पेंशन को लागू करने को लेकर एक चिट्ठी लिखी है। राहुल ने चिट्ठी में वन रैंक वन पेंशन योजना को तरीके से लागू करने की अपील की है। राहुल गांधी ने लिखा कि हमें उन जवानों को दिखाना चाहिए कि हम उनकी कितनी परवाह करते हैं जो हमारे देश की रक्षा के लिए रोजाना अपने जीवन को दांव पर लगाते हैं। राहुल गांधी ने मीडिया खबरों का हवाला देते हुए पीएम को लिखा कि ये खबरें हमारे जवानों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली है, जो पिछले कुछ हफ्तों में सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के बाद आ रही हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जवानों की विकलांगता पेंशन में बदलाव किया गया। ये बदलाव कई मामलों में जवानों के विकलांग होने पर उनकी पेंशन कम कर देता है। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी लिखा कि सशस्त्र बलों के जवानों को लगातार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से दूर रखा जा रहा है। 18 अक्टूबर के रक्षा अधिकारियों के स्टेटस में कमी के आदेश के बारे में राहुल ने लिखा कि यह कमी उनके समकक्ष सिविल सेवा अधिकारियों की तुलना में की गई है।
यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार