Advertisement
राहुल गांधी ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की,बोले दिल दहला देने वाली है मणिपुर के लोगों की दशा

राहुल गांधी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ''मणिपुर में हिंसा के कारण जिन लोगों ने अपने प्रियजनों और घरों को खो दिया है, उनकी दुर्दशा को देखना और सुनना दिल दहला देने वाला है। हर भाई, बहन के चेहरे पर मदद की पुकार है।''
"मणिपुर को अब सबसे महत्वपूर्ण चीज़ शांति की ज़रूरत है - हमारे लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित करने के लिए। हमारे सभी प्रयासों को उस लक्ष्य के लिए एकजुट होना चाहिए।"
राहुल गांधी गुरुवार सुबह मणिपुर पहुंचे थे और चुराचांदपुर और पश्चिम इंफाल में राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी।
गुरुवार को उनके काफिले को बिष्णुपुर इलाके में रोक दिया गया, इसके बाद उन्हें इंफाल लौटना पड़ा। इसके बाद वह चुराचांदपुर राहत शिविर तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर से गए।
गाैरतलब है कि मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़क उठी थी और तब से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं, जो राहत शिविरों में हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



