Rahul targets pm Modi for giving tickets to criminal background Candidates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल का BJP के आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को लेकर मोदी पर निशाना

khaskhabar.com: शनिवार, 05 मई 2018 2:03 PM (IST)
राहुल का BJP के आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को लेकर मोदी पर निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय मोदीजी, आप बहुत बोलते हैं। समस्या यह है कि आपकी कथनी आपके शब्दों से मेल नहीं खाती। यहां कर्नाटक में आपके उम्मीदवारों के चयन पर पूरी पुस्तक है।’’ इस ट्वीट के साथ राहुल ने एक वीडियो साझा करते हुए पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री रेड्डी बंधुओं को दिए गए आठ टिकटों पर पांच मिनट बोलेंगे। राहुल ने कहा, ‘‘ऐसे किसी शख्स को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाना, जिस पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी के 23 मामले हैं? आप भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे अपने शीर्ष 11 नेताओं पर कब बोलेंगे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement