khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:24 PM (IST)
भाजपा हमेशा कांग्रेस
पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है इसलिए पार्टी के कुछ नेता
राहुल को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराकर यह दाग धोना चाहते हैं।
कांग्रेस के पुराने नेता एके एंटनी भी अपनी रिपोर्ट में मोदी के हाथों 2014
की हार के लिए पार्टी की मुस्लिम परस्त नीति को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।
हालांकि पार्टी का एक तबका तर्क दे रहा है कि राहुल के ऐसा करने से यूपी
में मुस्लिम मतदाताओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने की रणनीति को धक्का
लगेगा। सूत्र बताते हैं कि इस मामले पर आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।